भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बिलासपुर में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई।

बिलासपुर। आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बिलासपुर में जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आगामी कार्यक्रमों को लेकर हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी के निर्देशानुसार एवं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की कार्य योजना अनुसार पार्टी संगठन द्वारा 25 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा एवं 26 दिसम्बर को दसवें सिख गुरू गोविंद सिंह के पुत्र साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जायेगा। भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में कार्यक्रमों की कार्य योजना बनाई गई जिसमें सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को मंडल से लेकर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें सभी बूथों में अटल जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ ही उनके अद्भुत व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की जायेगी। इसके साथ ही अटल जी की कविताओं पर काव्याजंलि का कार्यक्रम और रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही नमों एप पर विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर बनने का अभियान चल रहा है इसमें स्वयं भी ब्रांड एम्बेसडर बनने लोगो को प्रेरित किया जायेगा। बूथ स्तर पर लाभार्थियों के बीच सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं सुशासन पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम के संयोजक घनश्याम कौशिक भाजपा जिला महामंत्री बनाये गये है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कुमावत ने बताया कि 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला मंडल एवं स्थानीय स्तर पर प्रत्येक मंडल में कार्यक्रम आयोजित कर साहिबजादो के चित्र लगा कर उनके अनुकरणीय साहस एवं बलिदान के संबंध में आमजनों सहित युवाओं को जानकारी देने कहा गया है। इस कार्यक्रम के संयोजक अमरजीत सिंह दुआ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये गये है वहीं अवधेश अग्रवाल जिला मंत्री को सहसंयोजक बनाया गया है।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कश्यप, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य दीपक सिंह, प्रदीप कौशिक सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles