Homeहमर बिलासपुरकांकेर के सरोना गांव में नया थाना खुलने की मांग हुई पूरी,...

कांकेर के सरोना गांव में नया थाना खुलने की मांग हुई पूरी, क्षेत्रवासियों को मिलेगी सुविधा जनप्रतिनिधियों साथ लोगों ने जताई खुशी

कांकेर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर सरोना में वर्षों पुराने थाना खोलने की मांग आखिरकार पूरी हो गई है, विधायक आशाराम नेताम ने सरोना थाना का शुभारंभ किया है, सरोना में थाना खुलने से अब इस इलाके में 35 गांव इस थाना के अंतर्गत आएंगे और सुरक्षा में कसावट आएगी। सरोना में थाना खुलने से नक्सल मोर्चे पर भी कसावट देखने को मिलेगी क्योंकि सरोना से लगे रावस इलाके को लम्बे समय से नक्सली क्रॉसिंग जॉन के रूप में इस्तेमाल करते आए है, लेकिन अब यहां थाना खुलने से इस पर शिंकजा कसा जा सकेंगा। विदित हो कि पिछले माह ही इस इलाके में मुठभेड़ में 3 नक्सलियों को मार गिराया गया था। शुभारंभ के मौके पर विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि सरोना क्षेत्र में 35 से अधिक गांव है लेकिन यहां से थाना काफी दूर था अब यहां थाना खुलने से अपराध में शिंकजा कसने में पुलिस को आसानी होगी साथ ही क्षेत्र में शांति का वातावरण बना रहेगा। शुभारंभ के अवसर पर कांकेर के पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला समेत पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments