बिलासपुर में नशे और अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्ती, चिन्हित इलाकों में बढ़ी गश्त

बिलासपुर। शहर में नशे और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर उन क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है, जहां नशे का कारोबार और अवैध गतिविधियां अधिक होती हैं। इन इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि को रोका जा सके। पुलिस के अनुसार, शहर के तारबाहर, मगरपारा, रिवर व्यू, मिनी बस्ती और ज्वाली नाला जैसे इलाकों में नशे का प्रचलन ज्यादा देखा गया था। इन क्षेत्रों में अब अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है और रात्रि गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। पुलिस का उद्देश्य इन ब्लैक स्पॉट्स पर निगरानी बढ़ाकर अपराध और नशे के व्यापार पर पूर्ण विराम लगाना है। एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर बार-बार विवाद, झगड़े या उत्पात की घटनाएं सामने आती हैं, उन्हें चिन्हित कर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी ताकि लोग बेझिझक पुलिस की मदद कर सकें। प्रशासन का कहना है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर को नशामुक्त और सुरक्षित नहीं बना दिया जाता।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles