कांकेर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक से टकराई बस, 12 यात्री घायल, नेशनल हाईवे 30 पर सुबह साढ़े चार बजे हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 30 पर जंगलवार कॉलेज के पास यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब बस तेज रफ्तार में धमतरी की ओर जा रही थी। इस दौरान ड्राइवर को सड़क किनारे खड़े ट्रक का अंदाजा नहीं हुआ और बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में बस में सवार लगभग 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।पुलिस के अनुसार, ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था और उस पर किसी प्रकार के चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे, जिससे यह हादसा हुआ।

घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।यह हादसा एक बार फिर सड़क पर खड़े भारी वाहनों से होने वाले खतरों की ओर ध्यान दिलाता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान गति सीमा का पालन करें और सतर्कता बरतें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles