छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने भाजपा जिला कार्यालय बिलासपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शराब घोटाले पर जिस तरह से कांग्रेस द्वारा रायपुर में ई डी कार्यालय का घेराव कर उनकी मंशा पर सवाल उठाए उसे पर भाजपा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मोदी सरकार आने के बाद से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की जो पहल हो रही है उससे विपक्ष बौखला गया है।

संवैधानिक संस्थाएं अपना काम कर रही है लेकिन विपक्ष सिर्फ विरोध कर रही है जो न्याय संगत नहीं है इसके अलावा छत्तीसगढ़ भाजपा के उपाध्यक्ष ने कहा कि भिलाई विधायक को लेकर जिस तरह से कांग्रेस के द्वारा प्रदेश में माहौल बनाया जा रहा है वह प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।

कानून अपने हिसाब से काम करता है और अगर पुलिस को इस मामले मैं विधायक के शामिल होने के कुछ तथ्य मिले हैं इस पर उनकी गिरफ्तारी हुई है और इस पर जांच चल रही है। कानून अपने हिसाब से काम करता है और जो इसमें दोषी होगा उस पर कार्यवाही निश्चित तौर पर होगी।




