
प्रदेश में संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस ने बड़ा अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 27,000 से अधिक बूथ समितियों और 11,000 से ज्यादा सेक्टर कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस पहल का मकसद जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर संगठन को और मजबूत बनाना है।इस दौरान कांग्रेस नेता दीपक भाई ने राज्य और देश में बढ़ती गैस किल्लत और कालाबाजारी के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि सरकार इस संकट से निपटने में पूरी तरह विफल रही है, जिसके कारण आम लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की ढिलाई के चलते कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है।इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में बढ़ती अफीम की अवैध खेती पर भी गंभीर सवाल उठाए। उनका कहना है कि लगातार सामने आ रहे मामलों से साफ है कि इस अवैध गतिविधि को कहीं न कहीं संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।




