Homeहमर बिलासपुरवंदे भारत में नशे की तस्करी का भंडाफोड़, 24 किलो गांजा जब्त,...

वंदे भारत में नशे की तस्करी का भंडाफोड़, 24 किलो गांजा जब्त, AC कोच में साइलेंट ऑपरेशन, दो युवतियां गिरफ्तार

वंदे भारत एक्सप्रेस में नशा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स की संयुक्त कार्रवाई में AC कोच से दो युवतियों को गिरफ्तार किया गया।सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को पहले से इनपुट मिला था। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही टीम ने AC-2 कोच में साइलेंट ऑपरेशन चलाया और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दोनों युवतियों के बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से करीब 24 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 3 से 4 लाख रुपये आंकी गई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बिलासपुर के तिफरा क्षेत्र की रहने वाली हैं और विशाखापट्टनम से गांजा लेकर रायपुर पहुंची थीं। एजेंसियों को आशंका है कि यह मामला किसी बड़े तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।इस घटना ने हाईटेक ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल NCB और RPF पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हैं और आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments