कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ हत्या की धमकी पर किया कड़ा विरोध सिविल लाइन पहुंचकर कांग्रेस ने एफआईआर दर्ज करने की मांग की

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सिविल लाइन थाने पहुंचे और भाजपा प्रवक्ता महादेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।कांग्रेसियों ने कहा कि राहुल गांधी को हत्या की धमकी मिली है और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हो। कांग्रेस ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बिलासपुर में कांग्रेस नेताओं ने शनिवार को शहर के सिविल लाइन थाने पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता महादेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। विधायक मस्तूरी के दिलीप लहरिया ने बताया कि मामला गंभीर है क्योंकि हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान की निंदा जितनी भी की जाए कम है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी करनी चाहिए।विधायक दिलीप लहरिया ने आगे कहा कि छोटे मुद्दों पर तो तत्काल कार्रवाई हो जाती है, लेकिन जब हमारे नेता को निशाना बनाया जाता है तो कार्रवाई में देरी होती है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में अंतर को उजागर करता है और आम जनता के सामने पार्टी की मानसिकता को स्पष्ट करता है।जिला ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के प्रति हिंसा की किसी भी बात को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि महादेव ने एक न्यूज चैनल में हमारे नेता राहुल गांधी की हत्या की बात कही है, जो बिल्कुल अस्वीकार्य है। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता इस बात को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग करने थाने पहुंचे हैं।

शहर अध्यक्ष विजय पांडे ने कहा कि गांधी परिवार ने इस देश के लिए अपार बलिदान दिया है। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के जीवन की बलिदान गाथा पूरे देश के सामने है। अब राहुल गांधी को निशाना बनाना और उनके खिलाफ हिंसक बयान देना भारतीय जनता पार्टी की मानसिकता को उजागर करता है।उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की धमकी पूरे देश में नफरत और अशांति का वातावरण बनाने की कोशिश है। राहुल गांधी ने किसी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, फिर भी उनके खिलाफ हिंसक बयान दिए जा रहे हैं। यदि अभी तक कार्रवाई नहीं हुई है, तो इसका मतलब है कि ऐसी मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण दिया जा रहा है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपा गया आवेदन प्राप्त कर लिया गया है। एफआईआर दर्ज करने के लिए सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं और उचित कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपित के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए। मामला गंभीर होने के बावजूद कार्रवाई में देरी को लेकर कांग्रेस ने नाराज़गी जताई और जोर देकर कहा कि राहुल गांधी को धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles