
बुधवार को महानवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर सभी दुर्गा पंडालों मैं हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया तो वहीं माता का भोग का वितरण भी यहां किया गया। महानवमी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. ये सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि भक्ति की आस्था का प्रतीक भी है. नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना करने के बाद महानवमी का पर्व आता है, जो हर नजरिए से बेहद खास माना जाता है. ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा से जो भी मांगो वो पूरा होता है. इसी कड़ी में बिलासपुर में विराजमान सभी दुर्गा पंडालों में महानवमी के अवसर पर सुबह से ही विशेष पूजा अर्चना का दौर चलता रहा

इस अवसर पर देवी पूजा पंडालून में हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया हालांकि गुरुवार को विजयदशमी के पर्व होने के साथ माता का विदाई का भी दौर शुरू हो जाता है लेकिन इस बार गुरुवार पढ़ने की वजह से माता की विदाई शुक्रवार को होगी क्योंकि ऐसी मान्यता है कि गुरुवार को माता की विदाई नहीं की जाती लिहाजा शुक्रवार से माता के प्रतिमाओं का विसर्जन का दौर शुरू हो जाएगा। निश्चित तौर पर महानवमी का या पर्व हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और मंगलमय लेकर आए किसी मनोकामना के साथ आज सभी ने माता का पूजन किया हालांकि पिछले 9 दिनों से लगातार भक्त माता की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं तो वहीं अब नवरात्रि के समापन के साथ ही माता भी अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करने के बाद उनसे विदा लेंगे। लिहाजा माता भी अपने भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्रदान कर अब अपने धाम की ओर लौट जाएगी 9 दिवस से यह पर्व हर भारतवासी के लिए बेहद खुशी और मन भरा रहता है।


