बिलासपुर रेल हादसा: महंत पहुँचे सिम्स, बोले—सुरक्षा भूल गई रेलवे, लापरवाही स्पष्ट, रेलवे के आधुनिकीकरण पर उठे सवाल, महंत बोले—इस्तीफा रेल मंत्री नहीं, पीएम दें

बिलासपुर रेल हादसे के बाद बुधवार को छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सिम्स अस्पताल पहुँचे और घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से घायल यात्रियों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। महंत ने कहा कि इस हादसे में उनके क्षेत्र के भी कई लोगों ने जान गंवाई है, इसलिए वे जल्द ही अपने क्षेत्र में जाकर पीड़ित परिवारों से मिलेंगे।मीडिया से चर्चा करते हुए महंत ने हादसे के लिए रेलवे प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि आज रेल मंत्रालय केवल माल ढुलाई बढ़ाने में व्यस्त है, जबकि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। उन्होंने रेलवे के आधुनिकीकरण पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जिस ‘कवच’ और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की इतनी बात होती है, वह आखिर कहाँ है? अगर इतनी तकनीक के बावजूद हादसे रुक नहीं रहे, तो ऐसे सिस्टम का क्या फायदा?महंत ने कहा कि निश्चित तौर पर इस हादसे में लापरवाही हुई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासन में ऐसी घटनाएँ नहीं हुईं, बल्कि पिछले 11 वर्षों में रेल हादसे बढ़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर भी आरोप लगाया कि वह अन्य योजनाओं में व्यस्त है और रेलवे सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान नहीं दे रही। रेल मंत्री के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस्तीफा प्रधानमंत्री को देना चाहिए, क्योंकि मंत्री अपनी मर्जी से कुछ कर ही नहीं पा रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles