कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का सरकार पर बड़ा हमला दिव्यांग घोटाले से लेकर बिजली-शराब पर घेरा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दिव्यांग घोटाले को लेकर सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि बिना सरकार के संरक्षण इतना बड़ा घोटाला संभव ही नहीं है।बैज ने तत्कालीन मुख्यमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री की भूमिका की जांच की मांग की। उनका कहना है कि सरकार असली सच्चाई छुपा रही है और अधिकारियों को बलि का बकरा बना रही है।उन्होंने बिजली दरों में लगातार बढ़ोतरी पर भी सरकार को घेरा। बैज ने कहा कि जनता पर बढ़ते बोझ को अब कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मुद्दा बनाएगी। ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर बिजली दफ्तरों का घेराव कर प्रदर्शन की रणनीति तैयार की गई है।इसके साथ ही शराब बिक्री के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को कटघरे में खड़ा किया और “बिजली बिल हाफ योजना” को दोबारा लागू करने तथा दरों में कमी की मांग की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles