अभिषेक नगर फेस-1 में नवरात्र का आयोजन, ओंकारेश्वर शिव मंदिर में गूंजे जयकारे अष्टमी पर हवन-पूजन, नवमी पर कन्या भोज का हुआ आयोजन

मंगला क्षेत्र स्थित अभिषेक नगर फेस-1 में इस बार भी शारदीय नवरात्र का आयोजन पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। ओंकारेश्वर शिव मंदिर नौ दिनों तक माता रानी की पूजा-अर्चना से धर्ममय वातावरण में डूबा रहा।हम सभी ने देखा कि मंदिर प्रांगण में अखंड ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए, जिसने पूरे माहौल को दिव्य आभा से भर दिया। पारंपरिक रूप से जवारा बोने की प्रथा निभाई गई और भक्तों ने पूरे मनोयोग से अनुष्ठानों में भाग लिया।

अष्टमी के दिन विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें हम सबने मिलकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं नवमी पर कन्या भोज का भव्य आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण के दौरान भक्तों की बड़ी भीड़ उमड़ी।आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि न केवल आध्यात्मिक उत्थान का अवसर है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। अभिषेक नगर फेस-1 का यह आयोजन हम सभी के लिए धर्म और आस्था की मिसाल साबित हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles