Homeहमर बिलासपुरकांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद तेज, बिलासपुर में जिला अध्यक्ष चयन...

कांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद तेज, बिलासपुर में जिला अध्यक्ष चयन को लेकर मंथन जारी, उमंग सिंघार बने केंद्र पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं से ली राय

कांग्रेस में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस हाईकमान ने बिलासपुर जिले के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को केंद्र पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है। वे पिछले तीन दिनों से बिलासपुर प्रवास पर हैं। पहले दिन उन्होंने तखतपुर और कोटा ब्लॉक के कार्यकर्ताओं से राय-मशविरा किया, जबकि दूसरे दिन सीपत, मस्तूरी और बिल्हा ब्लॉक में पहुंचकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। रविवार को कांग्रेस भवन में बिलासपुर के चारों ब्लॉकों के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी राय जानी गई।

इस दौरान जिला अध्यक्ष पद के लिए नेताओं की भीड़ देखने को मिली। बिलासपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए शैलेश पांडे, रामशरण यादव, महेश दुबे, टाटा नरेंद्र बॉलर, रविंद्र सिंह और विनोद साहू के नाम चर्चा में हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लिए विजय केसरवानी, विनोद साहू, प्रमोद नायक, जितेंद्र सिंह और पूर्व विधायक सियाराम कौशिक के नाम सुर्खियों में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी आलाकमान इस बार युवाओं और अनुभव का संतुलन साधते हुए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करने जा रही है। पर्यवेक्षक दल द्वारा तैयार रिपोर्ट जल्द ही आलाकमान को सौंपी जाएगी, जिसके बाद अंतिम मुहर लगेगी।जिला अध्यक्ष पद को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और जोश देखा जा रहा है, और सभी का कहना है कि आलाकमान जिसे भी जिम्मेदारी देगा, उसके नेतृत्व में कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments