Homeहमर बिलासपुरकार से कुचल कर बछिया को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी के...

कार से कुचल कर बछिया को मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, साथी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।

आखिरकार पुलिस ने तारबाहर में बछिया को कुचल कर मार देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। बिलासपुर के तार बाहर में डिसाइपल्स चर्च के पास मंगलवार बुधवार की दरमियां की रात अपनी कार क्रमांक सीजी 10 AQ 3177 से कुचल कर मासूम बछिया की जान लेने वाले आरोपी शेख शहीद को आखिरकार बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया। गौहत्या के बाद से इस मुद्दे को लेकर शहर में बवाल मचा हुआ था

शिव सैनिको और गौ सेवको ने 24 घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी का अल्टीमेटम देते हुए अन्न जल त्याग कर आंदोलन की बात कही थी। पता चला कि घटना को अंजाम देने के बाद शेख शाहिद अपने वाहन सहित फरार हो गया था। वह संबलपुर में अपने किसी रिश्तेदार के घर छुपा हुआ था। पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद वह गुरुवार रात लौट आया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में उसका सहयोग करने वाले उसके साथी हनी के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है, जबकि मुख्य आरोपी शेख शाहिद के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है।

गौ हत्यारे शेख शाहिद की गिरफ्तारी से पुलिस ने भी राहत की सांस ली है क्योंकि यह मामला धीरे-धीरे बड़ा रूप लेता जा रहा था। इधर इस घटना का विरोध कर रहे गौ सेवकों और शिव सैनिकों ने आरोपी शेख शाहिद के तार बाहर स्थित अवैध मटन दुकान पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की है। यह लोग चाहते हैं कि शेख शाहिद के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो ताकि भविष्य में कोई और इस तरह का दुस्साहस करने की हिम्मत न जुटा सके। इधर इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर आ रही तीखी प्रतिक्रियाओं को लेकर मुस्लिम समाज ने भी सिविल लाइन थाने पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments