कालिन्दी इस्पात स्पंज आयरन के मजदूरों ने कर्मचारी बीमा और सेफ्टी संबंधी विषय को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार।

कालिन्दी इस्पात स्पंज आयरन 19 वर्षों से संचालित हो रहा है, इस कम्पनी में 150 से 200 कर्मचारी और हेल्पर कार्यरत है। ठेकेदार और कम्पनी हेल्पर पिछले 1 वर्ष से कार्यरत है। जिनका अभी तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन तथा राज्य कर्मचारी बीमा में रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। इस संबंध में कई बार कम्पनी प्रबंधक को पत्र के माध्यम से अवगत करा चुके है। मगर अभी तक किसी भी का ईपीएफओ और ईएसआईसी में रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है।

इसके साथ ही तीन माह से सेफ्टी जुता के बिना कर्मचारियों को काम करना पड़ रहा है। वही बैक फिल्टर से निकलने वाले धुल-धुएं से कार्यस्थल में कार्य करते हुए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा स्वास्थ्य संबंधित नियमो का भी पालन कंपनी के द्वारा नहीं किया जा रहा है। जिसके विरोध में अब मजदूर कलेक्ट्रेट पहुंचकर इन मांगों को पूरा कराने गुहार लगा रहे है। वही इन मांगों को पूरा नहीं किए जाने की स्थिति में तेरह जुलाई से यह मजदूर अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles