किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर मांग पूरी करने निवेदन किया है, बुधवार को भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने कलेक्टोरेट पहुंचकर किसानों की मांग से शासन को अवगत कराया और प्रशासन से मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने निवेदन किया है। भारतीय किसान संघ द्वारा हमेशा ही जिले के किसानो की छोटी बड़ी मांग एवं सुझाव को लेकर अपनी बात रखा गया है, जिससे किसानो को हो रही परेशानियो से निजात मिल सके।

इसी क्रम में भारतीय किसान संघ द्वारा कुछ मांग एवं सुझाव प्रस्तुत किये है जिसमे वर्ष 22 और 23 में खरीदी गई धान की चौथी किस्त अविलंब दिये जाने. जिले के विभिन्न नहरों में आवगमन के लिए सड़क बनाने जैसे खमतराई से मोपका तक सड़क बनाने पर शहर में यातायात का दबाव कम हो जायेगा, जिले के सभी सेवा सहकारी समितियों में मूलभूत सुविधा प्रदान किया जाए जैसे पेयजल व्यवस्था, शौचालय विश्राम गृह आदि. जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित शाखा सरकंडा का भवन सुविधा जनक स्थान पर स्थानांनतरित किया जाए ताकि महिला कृषकों को विशेष सुविधा मिल सकें. समेत सात सूत्रीय मांग शामिल है।




