अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना के तहत बनाने वाली सड़क 36 माह बाद भी अधूरा, सिर्फ 60-65 प्रतिशत ही काम संपन्न।

अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना को 18 माह यानी अक्टूबर 2022 तक पूरा होना था, लेकिन 36 माह बाद अरपा किनारे के एक ओर की आधी सड़क ही बन सकी है। अभी सिर्फ 60 से 65% ही काम हुए हैं, जिसमें 99 करोड़ रुपए के काम हो चुके हैं। 16 मई 2021 को जब इस प्रोजेक्ट का भूमिपूजन किया गया, तब इसकी लागत 93 करोड़ 70 लाख रुपए थी। ठेका कंपनी मेसर्स गणपति इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को 18 महीने में यानी अक्टूबर 2022 तक काम पूरा करना था, लेकिन नहीं किया। बाद में इसकी लागत रिवाइज्ड होकर पहले 94.61 करोड़ फिर 99.93 करोड़ पहुंच गई। शासन से पूरा फंड भी मिल गया, लेकिन इतने पैसे से भी प्रोजेक्ट पूरा नहीं हो रहा है। मौजूदा एस्टीमेट में इंदिरा सेतु से पुराने पुल तक दोनों और 640-640 मीटर रोड का ही निर्माण पूरा हो रहा है।

ये योजना इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटे तक अरपा के दोनों किनारे 1800-1800 मीटर सर्वसुविधायुक्त फोरलेन रोड के निर्माण के लिए बनाई गई थी। पुराने पुल से शनिचरी रपटा तक रोड, नाला और अन्य कार्य के 50 करोड़ और चाहिए। हालांकि, शासन से अभी फंड नहीं मिला है। इधर, जून में प्रोजेक्ट पूरा करने की बात कही गई थी, लेकिन इस माह तक एक ओर के 180 मीटर में सिर्फ करीब 640 मीटर ही सड़क बनी है। ठेकेदार की मनमानी का असर प्रोजेक्ट पर पड़ रहा है। अब तक प्रोजेक्ट 20 माह लेट हो चुका। हालांकि सड़क निर्माण पूरा हो जाने के बाद अरपा किनारे की सुंदरता दिखाई दे रही है, जब नदी में पानी आ जाएगा तब यहां से नजारा देखना काफी आनंददायक होगा. लोगों का कहना है कि इससे यातायात दबाव कम होगा और शहर वासियों को एक और विकल्प मिल जाएगा, सड़क निर्माण से सहारवासी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles