Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय राजमंत्री तोखन साहू मल्टीपर्पज स्कूल दयालबंद में आयोजित जिला स्तरीय शाला...

केंद्रीय राजमंत्री तोखन साहू मल्टीपर्पज स्कूल दयालबंद में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल, कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने की।

बिलासपुर के मल्टीपरपज स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में शामिल विशिष्ट अतिथियों ने नवप्रवेशी बच्चों को माला पहनाकर, तिलक लगाकर गणवेश और पाठ्यपुस्तक का वितरण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन की धुरी है। समाज को बदलने का एक मात्र जरिया शिक्षा ही है। हम सब चाहते हैं कि हम आगे बढ़े और हमारा समाज भी आगे बढ़े। शिक्षा के जरिए ही यह संभव है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों को देश का बेहतर नागरिक बनने और प्रतिदिन स्कूल आकर पढ़ाई करने का भी आहवान किया। प्रवेशोत्सव के इस रोचक कार्यक्रम में बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नई शिक्षा नीति के माध्यम से शिक्षा के विकास को बढ़ावा दिया गया हैै। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा बच्चों को गणवेश और पाठ्यपुस्तक का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है।

शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों और कर्तव्य के प्रति जागरूक होता है और बेहतर नागरिक बन पाता है। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने सभी बच्चों को शाला प्रवेशोत्सव पर बधाई दी। उन्होंने बच्चों से नए उत्साह के साथ पढ़ाई करने कहा। श्री साव ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी विद्यार्थी शिक्षा अर्जन कर बेहतर नागरिक बने। हम सबको मिलकर प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा दिलाने में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चे इतने विद्वान और होनहार बने कि छत्तीसगढ़ को पूरे देश में पहचान मिले। अतिथियों ने नवमीं कक्षा में प्रवेशित 21 छात्राओं को निःशुल्क साईकिल का वितरण किया। केन्द्रीय राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री ने छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर अपने माता-पिता और जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन करने की बात कहते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम में अतिथियों ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार किए गए मिशन 90 पोर्टल का शुभारंभ किया। वर्ष 2024-25 में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए यह पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें हर महीने बच्चों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। स्कूलों की लाइव जीआईएस निगरानी होगी। जिले के सभी स्कूलों और बच्चों का डेटाबेस तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments