बिलासा सेवा समिति और शहर के कोचिंग संस्थाओं के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सोमवार को कराई गई।

छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सोमवार को कराई गई। यह प्रतियोगिता बिलासा सेवा समिति और शहर के कोचिंग संस्थाओं के तत्वावधान में कराई गई है। इसके लिए परीक्षा केंद्र बुधवारी बाजार स्थित आंध्रा अंग्रेजी माध्यम माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया। समिति ने बताया कि परीक्षा रेलवे, व्यापमं परीक्षा पैटर्न पर आधारित था। इसमें विश्व भारत का सामान्य ज्ञान, भूगोल, विज्ञान, संविधान, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक घटनाचक्र, बौद्धिक क्षमता, गणित और छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे गये। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों में व्यापम पीएससी के पैटर्न से अवगत कराना था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles