Homeहमर बिलासपुरकेन्द्रीय जेल में रजत जयंती पर ‘हैप्पीनेस कार्यक्रम’ की शुरुआत 10 अक्टूबर...

केन्द्रीय जेल में रजत जयंती पर ‘हैप्पीनेस कार्यक्रम’ की शुरुआत 10 अक्टूबर तक होंगे योगनशामुक्ति, वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर में रजत जयंती कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो गई है। 3 से 10 अक्टूबर तक चलने वाले इन आयोजनों के तहत शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान द्वारा पुरुष और महिला बंदियों के लिए छह दिवसीय हैप्पीनेस कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य बंदियों को अवसाद से बाहर निकालना और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

कार्यक्रम के दौरान राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी की टीम ने मनोरोगी बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और लगभग 50 बंदियों की जांच की। बंदियों के बीच शतरंज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। आगामी दिनों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति शिविर, ब्रह्मकुमारी कार्यशाला, विधिक सहायता व रक्तदान शिविर सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments