
सिम्स, बिलासपुर में एमबीबीएस बैच 2025-26 के लिए इंडक्शन डे और वाइट कोट सेरेमनी 4 अक्टूबर को उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ, और नए छात्रों का स्वागत सहायक स्टूडेंट सेल प्रभारी डॉ. सचिन पांडेय ने किया।डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई दी और वाइट कोट को सेवा, संवेदना और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

समारोह में छात्रों को प्रतीकात्मक रूप से वाइट कोट पहनाया गया, जिससे उनकी चिकित्सा सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को औपचारिक मान्यता मिली।इस वर्ष विशेष रूप से गौरव का विषय रहा कि संभाग आयुक्त बिलासपुर और रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता के सुपुत्र ने भी सिम्स में एमबीबीएस में प्रवेश लिया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य, अभिभावक और वरिष्ठ छात्र उपस्थित थे। समारोह का समापन डॉ. केशव कश्यप द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।


