केन्द्रीय बैंक कर्मी के साथ मारपीट का मामला, कर्मचारियों में आक्रोश, एसएसपी से की कडी कार्रवाई की मांग

बिलासपुर के सदर बाज़ार स्थित गोड़पारा क्षेत्र में केनरा बैंक के कर्मचारी अभिनव सेनगुप्ता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला, वहीं पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित अभिनव सेनगुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले विमंत सराफ अपनी मां का स्टेटमेंट लेने बैंक पहुंचे थे। उन्हें बैंक प्रबंधन की ओर से बताया गया कि स्टेटमेंट केवल अकाउंट होल्डर को ही दिया जा सकता है। इसी बात को लेकर वे नाराज़ हो गए।

विवाद बढ़ने के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन घटना यहीं समाप्त नहीं हुई। अभिनव के अनुसार, 13 नवंबर को बैंक से बाहर निकलते समय उनके बड़े भाई राहुल सराफ ने रास्ते में रोककर बहस शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे छोटे भाई विमन सराफ ने बेल्ट के बकल से उन पर हमला कर दिया। हमले में अभिनव के सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला सामने आने के बाद बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी एसपी कार्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि बैंक कर्मियों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी हो गया है।पीड़ित अभिनव सेनगुप्ता ने कहा कि जिस तरह से दिनदहाड़े उन पर हमला किया गया, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles