कोटा में सुने मकान में चोरी करने वाले चार चोर गिरफ्तार।

इधर कोटा पुलिस ने चोर को पकड़ा है। कोटा निवासी हरिराम जायसवाल के सूने मकान में 19 मई को अलमारी में रखे स्व सहायता समूह के 1 लाख 80,000 रुपए कोई चुरा कर ले गया था, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने संदेही नाबालिग के साथ प्रमोद यादव, राहुल गंधर्व और अमित तिवारी से पूछताछ की तो इन लोगों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में मौजूद बैग से रुपए चुराने की बात मानी। इन लोगों ने रकम आपस में बांट लिया था। पुलिस आरोपियों के पास से केवल 4200 ही बरामद कर पाई। इस मामले में नाबालिग से चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आपको याद होगा कोटा पुलिस द्वारा कुछ समय पहले पिछले कुछ दिनों में मस्तूरी तखतपुर कोटा के राइस मिलों में चोरी करने वाले और कोटा बीबीडी स्कूल के पास से 90 हजार रुपए के लोहे का नट बोल्ट चुराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles