Homeहमर बिलासपुरकोनी में दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

कोनी में दिनदहाड़े जमीन विवाद को लेकर हत्या, क्षेत्र में दहशत

शहर के बाद अब ग्रामीण थाना कोनी क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या का मामला सामने आया है।जिसमें जमीन विवाद को लेकर हत्यारे ने ग्राम सेमरतल में रहने वाले साकेत बिहारी कौशिक पर धारदार हथियार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।दिन दहाड़े हुए हत्या के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी मिली कि 60 वर्षीय साकेत बिहारी कौशिक सोमवार की शाम गतौरी से अपने गांव की तरफ जा रहा था। इसी बीच हत्यारे ने डाक बंगला के पास साकेत को रोका और उससे विवाद करते हुए भरे बाजार में धारदार हथियार से उस पर प्राण घातक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया।जिसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वही घटना की जानकारी लगते ही कोनी पुलिस की टीम मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments