Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान, नेत्र जांच और शिक्षक...

बिलासपुर में ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रक्तदान, नेत्र जांच और शिक्षक सम्मान समारोह किया गया

ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान मे बिलासपुर में एक समुदाय कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रक्तदान शिविर, नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर और शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।जिसमें स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जिसका संग्रह ब्लड बैंक को आपातकालीन चिकित्सा आवश्यकताओं के लिए सौंपा गया। नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने सैकड़ों नागरिकों की जांच की और उन्हें मुफ्त सुझाव प्रदान कीं, जिसमें नेत्र संबंधित समस्याओं की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान एक विशेष आकर्षण के रूप में शिक्षक सम्मान समारोह में बिलासपुर के विभिन्न स्कूलों के प्रतिष्ठित शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष अतहर हुसैन ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और चिकित्सा पेशेवरों को धन्यवाद व्यक्त किया।इस कार्यक्रम मे रिटायर्ड CDPO शमशा खानम मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी। जिला संरक्षक कुद्दुस् कुरैशी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments