कोनी स्ट्रांग रूम में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर खेल रहे थे जुआ, वीडियो बनाते ही भगाने लगे पुलिसकर्मी।

बिलासपुर जिले के कोनी स्ट्रांग रूम में चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर जुआ खेलना शुरू कर दिया। यह दृश्य कैमरे में कैद हो गये। मंगलवार को होने वाले मतदान के लिए बिलासपुर जिले के कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी बड़ी संख्या में जुआ खेलते नजर आए।

जिनके साथ कुछ सरकारी कर्मी भी मिलकर जुआ खेलते दिखे। पुलिस कर्मी जुए का दाव लगाने लगे और महफिल सजाकर वही फड़ जमा लिया। मोबाइल के कैमरे में बड़ी संख्या में जुआ खेलते पुलिस कर्मी कैद हो गए, वहीं एसपी रजनेश सिंह ने वीडियो वायरल होने पर कमलेश सूर्यवंशी और अविनाश चंदेल नमक दो आरक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles