
कोरबा जिले के पासरखेत गांव में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय किंग कोबरा को देखा।अचानक प्रकट हुए इस विषधर को देखकर लोगों में दहशत फैल गई।सूचना मिलते ही वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची।रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी और उनकी टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किंग कोबरा को सुरक्षित पकड़ा।इस दौरान सांप ने कई बार फुफकारते हुए अपना रौद्र रूप दिखाया, लेकिन टीम ने पूरी सतर्कता और धैर्य के साथ उसे सुरक्षित थैले में डाल लिया। ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि किंग कोबरा हमारे क्षेत्र की धरोहर और देव स्वरूप हैं, इसलिए उनका संरक्षण जरूरी है।


