बिलासपुर मंडल में सुर-संगम 2025 का भव्य आयोजन नागपुर मंडल ने जीता ऑल ओवर ऑल खिताब, प्रतिभाओं ने बांधा समां

बिलासपुर मंडल के तत्वावधान में एनईआई सभागार में अंतर मंडलीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता सुर-संगम 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक राजमल खोईवाल एवं मंडल सेक्रो अध्यक्षा भगवती खोईवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।निर्णायक मंडल की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया। शास्त्रीय एवं सुगम संगीत की विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कार दिए गए।

नागपुर मंडल को ऑल ओवर ऑल विजेता घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे परिवार अपनी सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles