कोरी डेम में लूटपाट करने वाले फरार आरोपी दबोचे, ऑपरेशन प्रहार में कोटा पुलिस को बड़ी सफलता लूट के बाद से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पर्यटन स्थल कोरी डेम में लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।यह मामला 4 अप्रैल 2025 का है, जब एक व्यक्ति को कोरी डेम घूमने के दौरान तीन युवकों ने निशाना बनाते हुए उसके दो मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकदी लूट लिए थे। इस घटना के बाद कोटा पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की और एक आरोपी मनीष कुमार जांगड़े को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। बाकी दो आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा एवं एसडीओपी नुपूर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार 20 जून को पुलिस ने फरार आरोपियों भरत यादव और श्यामलाल ध्रुव को धर दबोचा। दोनों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, आरक्षक रामलाल सोनवानी, खेमंत पल, दीप सिंह कवर समेत पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधियों पर तेजी से कार्रवाई हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles