ज़मीन विवाद में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा,पारिवारिक रंजिश ने ली जान, गांव के बाहर तालाब किनारे मिला महिला का शव

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम खुड़खुड़ में बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। महज 24 घंटों के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद और ज़मीन बंटवारे से जुड़ा सामने आया है। बिलसागुड़ी में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि यह पूरी घटना 18 जून 2025 की है।

ग्राम खुड़खुड़ के लहलहे मेढ़ान में बुजुर्ग महिला कुमुंदिनी बाई खेलन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति देखकर ही हत्या की आशंका जताई गई और पुलिस ने बारीकी से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए।जांच में सामने आया कि महिला का बेटा और परिवार के अन्य सदस्य ज़मीन बंटवारे को लेकर विवाद में उलझे हुए थे। मृतका की बड़ी मां मूकितिका द्वारा अपनी ज़मीन पर हिस्सेदारी न दिए जाने को लेकर आरोपी नाराज़ था।

इसी रंजिश में उसने बुजुर्ग महिला की हत्या की योजना बनाई और मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस की टीम ने एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की मदद से मौके की छानबीन की।गांववालों से पूछताछ की गई और घटनास्थल से अहम सुराग जुटाए गए।संदेह के आधार पर सोखी नवरेन से कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।आरोपी ने बताया कि ज़मीन विवाद की वजह से उसने महिला पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी।

पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी सोखी नवरंग निवासी ग्राम खुड़खुड़ को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ हत्या सहित बीएनएस की गम्भीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।वहीं आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी टीप सिंह नवरेन, प्रधान आरक्षक ओंकार प्रसाद बंजारे, प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल, आरक्षक जलधर साहू, सोमेश्वर साहू, रविन्द्र सिंह और अन्य स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी विवाद की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles