कोर्ट में मामला विचारण के दौरान पेशी से लगातार गैर हाजिर होने वाले दो वारंटी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है.जारहाभाठा निवासी के खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2020 में एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया था. जो पेशी से नदारत था. वही दूसरा आरोपी मुकेश टंडन आर्म्स एक्ट के मामले में पेशी पर नहीं जा रहा था. दोनों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद. सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया. कोर्ट में पेशी गवाही के दौरान लगातार अनुपस्थित होने के कारण प्रकरण का फैसला समय पर नहीं हो पा रहा है, यही वजह है कि कोर्ट में मामले कई वर्षों तक चलते रहते हैं. लिहाजा वारंट जारी होने पर संबंधित व्यक्तियों को तत्काल कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है. ताकि मामले का सुनवाई जल्दी हो सके।




