कोलकाता से लौटे परिवार को लगा झटका सिविल लाइन स्थित मकान से 40 हजार के जेवर और बर्तन चोरी

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता अमिताभ चक्रवर्ती ने बताया कि उनका पैतृक मकान तिलक नगर स्थित चितले कॉलोनी में है, जहां उनकी मां पहले रहती थीं।पिछले छह महीनों से मकान बंद था क्योंकि वे अपनी मां के साथ कोलकाता में रह रहे थे।नौकरानी ने 6 अक्टूबर की सुबह घर का ताला टूटा हुआ देखकर इसकी सूचना मालिक को दी। सूचना मिलते ही परिवार ने अपने रिश्तेदार को मौके पर भेजा और फिर खुद 7 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचे। घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कई कीमती जेवर तथा बर्तन गायब थे।चोर सोने की छोटी टॉप्स, चांदी की गणेश मूर्ति, पायल, चूड़ी सेट, बिछिया, दीया स्टैंड और कांसे के बर्तन समेत करीब 40 हजार रुपए के सामान ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया।पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगालने और संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles