Homeहमर बिलासपुरकौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में अयोग्य प्राचार्य के पद पर पदस्थ होने...

कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय में अयोग्य प्राचार्य के पद पर पदस्थ होने से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अटल यूनिवर्सिटी का किया घेराव।

कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ छात्र संघ ने मोर्चा खोल दिया है, योग्यता नहीं होने के बावजूद भी इस पद पर बने रहने के विरोध में छात्रों ने गुरुवार को अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय का घेराव किया, कुल सचिव द्वारा जांच का आश्वासन दिये जाने के बाद घेराव समाप्त हुआ।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्रों ने अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय का घेराव किया। घेराव कर कुलपति के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए के आर लॉ महाविद्यालय के प्राचार्य को तत्काल हटाने की मांग की गई।

छात्र छात्राओं के आह्वान पर यूनिवर्सिटी के कुल सचिव शैलेंद्र सिंह बाहर आ कर छात्र छात्राओं से ज्ञापन लिए और उनकी मांगों पर शासन के नियमानुसार तत्काल कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

छात्रो का कहना हैं कि के आर लॉ महाविद्यालय के प्राचार्य सतीश तिवारी जो कि वर्तमान में महाविद्यालय के प्रिंसपल है। जिसका एजुकेशन क्वालिफिकेशन एल.एल.एम. एम.फिल है। जिनकी प्राचार्य पद में रहने के योग्यता नहीं है अर्थात उनके पास पी.एच.डी. की उपाधि तथा डी लीड नहीं है। जिससे बाद भी उन्हें इस पद पर बैठाया गया है। जिससे महाविद्यालय तथा विद्यार्थियों को बहुत सी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है, इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए तत्काल उन्हे प्राचार्य पद से हटा कर योग्य व्यक्ति को प्राचार्य पद पर नियुक्ति देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि सेमेस्टर एक्जाम कभी 6 माह तो कभी 8 माह में हो रहे है। जिससे छात्र छात्राओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नियमतः विधि के सभी विषयों के सेमेस्टर का एक्जाम हर 6 माह में होना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments