Homeहमर बिलासपुरक्राइम रिपोर्टर बनकर कर रहे थे अवैध वसूली, बिल्हा पुलिस ने किया...

क्राइम रिपोर्टर बनकर कर रहे थे अवैध वसूली, बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार नकदी व क्राइम रिपोर्टर लिखा वाहन जब्त, तीन आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर

थाना बिल्हा क्षेत्र में ईंट भट्ठा संचालकों व ट्रैक्टर चालकों से अवैध उगाही की शिकायत पर बिल्हा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को “क्राइम रिपोर्टर” बताकर ईंट भट्ठा संचालक शैलेन्द्र प्रजापति से एनओसी के नाम पर ₹27,000 की मांग की और न देने पर अवैध संचालन की खबर छापने की धमकी दी। भयवश प्रार्थी ने ₹1500 नगद दे दिया और बाद में जब पहचान के व्यक्ति को बुलाया गया तो आरोपी भाग निकले।प्रार्थी की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई और मंगला गांव में दबिश देकर आरोपियों को अवैध वसूली की नीयत से घूमते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया।आरोपियों नारायण सिंह घृतलहरे, दीपकुमारी रजक और सियाराम घृतलहरे के पास से ₹1500 नगद व क्राइम रिपोर्टर लिखा वाहन जब्त किया गया।आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक संतोष मरकाम, सुमन चंद्रवंशी व महिला आरक्षक सुनीता पाटले की सराहनीय भूमिका रही। बिल्हा पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में फर्जीवाड़ा करने वालों पर कड़ा संदेश गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments