मुख्यमंत्री ने कोनी में संभागायुक्त के नए कार्यालय का किया लोकार्पण,इस दौरान उन्होंने नए कार्यालय के संबंध में अधिकारियों और इंजीनियर से बातचीत की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के कोनी में संभागायुक्त के नये कार्यालय का लोकार्पण किया। लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से इस सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण किया गया है। अरपा नदी के किनारे लगभग ढाई एकड़ क्षेत्र में इसका विस्तार है। इसमें बेसमेंट सहित भूतल और प्रथम तल बना हैं। प्रत्येक तल पर 1620 वर्गमीटर में निर्माण कार्य हुआ है। भूतल में 10 कमरे, हॉल और पृथक से प्रसाधन कक्ष हैं। इसी प्रकार दूसरे तल में 12 कमरे और हाल के साथ अलग से प्रसाधन बना हुआ है। भवन में आयुक्त, अपर आयुक्त का कक्ष, न्यायालय कक्ष और बैठक कक्ष हैं। उपायुक्त राजस्व, विकास, लेखा अधिकारी के साथ अलग अलग स्टाफ रूम हैं। नए भवन में अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधाओं को भी समाहित किया गया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव, विधायक धरमलाल कौशिक,अमर अग्रवाल धर्मजीत सिंह सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव, दिलीप लहरिया, महापौर पूजा विधानी, संभागायुक्त सुनील जैन, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles