27.5 C
Bilāspur
Sunday, March 22, 2026
spot_img

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का आगमन शुरू अरुणाचल के वेटलिफ्टरों का रायपुर एयरपोर्ट पर पारंपरिक स्वागत

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने के लिए देशभर से खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू हो गया है। रविवार सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा, जिसमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्ट स्टाफ शामिल है।रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर खिलाड़ियों का भव्य और पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच खेल एवं युवा कल्याण विभाग और साई (SAI) के अधिकारियों ने गुलाब भेंट कर खिलाड़ियों का अभिनंदन किया, जिससे मेहमान खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।बताया जा रहा है कि 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन और खेल विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।गौरतलब है कि देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन शहरों—रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जा रहा है। 25 मार्च से 3 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में करीब तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जहां हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में मुकाबले होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles