खैरागढ़ में दो मासूम भाई-बहन की हत्या का खुलासा, 12 घंटे में नाबालिग बुआ निकली आरोपी चोर-चोर कहकर चिढ़ाने पर गुस्से में दी जानलेवा सजा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो मासूम भाई-बहन की हत्या के पीछे का राज महज 12 घंटे में खुल गया। छुईखदान थाना क्षेत्र के ग्राम झूरानदी में रविवार को दो वर्षीय राधिका और चार वर्षीय करण वर्मा के शव गांव के एक बाड़ी के कुएं से बरामद हुए थे। इस घटना से गांव में मातम पसर गया और परिजन बदहवास हालत में पुलिस के पास पहुंचे।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और गांव में पूछताछ के दौरान संदेह के घेरे में आई एक नाबालिग लड़की को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया कि मृतक करण उसे “चोरनी” और “चोर” कहकर चिढ़ाता था। इसी बात से गुस्से में आकर उसने दोनों बच्चों को खेल-खेल में बाड़ी के कुएं में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने संवेदनशीलता और तेजी दिखाते हुए इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा मात्र 12 घंटे में कर दिया। आरोपी नाबालिग बुआ के खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए उसे किशोर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और सवाल छोड़ गया है कि गुस्से की एक पल की भूल कितनी बड़ी त्रासदी बन सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles