गणेश नगर को जल्द मिलेगा नया सब स्टेशन,बार-बार बिजली गुल की समस्या से मिलेगी राहत

वार्ड क्रमांक 46 गणेश नगर के रहवासियों को जल्द ही शासन स्तर पर स्वीकृत नए सब स्टेशन का लाभ मिलने वाला है।फिलहाल क्षेत्र में बार-बार बिजली गुल की समस्या बनी रहती है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसको लेकर सिरगिट्टी सब स्टेशन के नवपदस्थ एई चंद्रेश पाटकर ने अपने उच्चाधिकारियों के माध्यम से जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल को पत्र भेजकर अनुमति जल्द जारी करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि महमंद बाईपास में नए सब स्टेशन के लिए जगह का चयन हो चुका है और प्रयास है कि अगले वर्ष बारिश से पहले यह पूरी तरह तैयार होकर गणेश नगर की बिजली आपूर्ति शुरू कर दे।नवपदस्थ एई चंद्रेश पाटकर ने कहा कि बिजली विभाग की मंशा उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने की रहती है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते कटौती करनी पड़ती है। समय रहते मरम्मत कर लगातार सुधार किया जा रहा है। खास बात यह है कि पाटकर पहले ऐसे अधिकारी माने जा रहे हैं, जो अपने जूनियर स्टाफ के साथ फील्ड में उतरकर ग्राउंड लेवल पर काम कर रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को जल्द ही सुचारू बिजली आपूर्ति का लाभ मिल सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles