गणेश नगर वार्ड 46 में नशे का प्रकोप और असामाजिक गतिविधियां तेज ,शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नदारद शासकीय स्कूल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त किया…

बिलासपुर :- गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 में असामाजिक गतिविधियों ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गली-गली में अवैध शराब की बिक्री हो रही है, मेडिकल नशा और सट्टे का कारोबार भी जोरों पर है। वहीं नशे में धुत युवक आए दिन चोरी, मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।निवासियों ने बताया कि समय-समय पर इसकी शिकायत एसएसपी और सिरगिट्टी थाना प्रभारी से की जाती है, लेकिन जैसी कार्रवाई होनी चाहिए वैसी नहीं हो पा रही है। इससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और अपराध का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।स्थानीय लोगों के आक्रोश का बड़ा कारण सोमवार की घटना है, जब वार्ड के शासकीय स्कूल को असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने टेबल, ट्यूबलाइट और पंखे तक तोड़ डाले। चूंकि स्कूल में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, इसलिए दोषियों की पहचान नहीं हो पाई है।लोगों का कहना है कि शिकायत करने के बाद सिर्फ गश्त की जाती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि पुलिस सख्ती से कार्रवाई करे और नशे व सट्टे के कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल हो सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles