Homeहमर बिलासपुरगणेश विसर्जन झांकी में पुलिस का बड़ा एक्शन,111 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और...

गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस का बड़ा एक्शन,111 बदमाश गिरफ्तार, हथियार और भारी वजनी कड़े जब्त…

बिलासपुर :- गणेश विसर्जन झांकी के दौरान पुलिस ने कड़ी निगरानी और ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 111 से अधिक बदमाशों, अपराधियों और संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक दर्जन से ज्यादा चाकू, कैंची और करीब 20 किलो वजनी कड़े जब्त किए।एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह और आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर शहरभर में यह विशेष अभियान चलाया गया। झांकी में उपद्रव करने वालों और हथियार लेकर घूमने वालों पर आर्म्स एक्ट, चोरी और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई का असर यह रहा कि झांकी पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी तरह की अप्रिय घटना दर्ज नहीं हुई। इससे पहले प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया था कि सार्वजनिक आयोजन में गड़बड़ी करने वालों पर बख्शा नहीं जाएगा।पकड़े गए नाबालिगों को पुलिस ने कड़ी समझाइश दी और फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि त्योहारों के दौरान शांति और व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments