गरम तेल में झोंककर युवक को जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार सीपत पुलिस की सख्त कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

थाना सीपत क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों रामकुमार यादव और जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन, दोनों निवासी बजरंग चौक, सीपत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपियों पर युवक भरत रजक को गरम तेल में झोंककर जलाने का आरोप है।घटना ग्राम खोहनिया स्थित शादीघर में हुई, जहां भरत रजक अपने साथियों के साथ ऑर्डर पर खाना बना रहा था। इस दौरान डोसा के स्वाद को लेकर विवाद हुआ, जिसमें दोनों आरोपियों ने भरत रजक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा गरम तेल की कड़ाही में धक्का देकर गिरा दिया। भरत रजक को गंभीर जलन के चलते बीटीआर अस्पताल, बिलासपुर में भर्ती कराना पड़ा।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच की। पीड़ित की गंभीर हालत, लंबी पीड़ा और काम करने में अक्षमता के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सीपत पुलिस ने गुंडागर्दी पर सख्ती दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles