Homeहमर बिलासपुरगरियाबंद के जंगलों में पुलिस की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा...

गरियाबंद के जंगलों में पुलिस की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विस्फोटक जखीरा बरामद

नक्सल विरोधी अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना शोभा और थाना पायलीखण्ड़ क्षेत्र के घने जंगलों—ग्राम साईबीनकछार, कोदोमाली और भूतबेड़ा—में पुलिस ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक एवं सामग्री बरामद की। ऑपरेशन ग्रुप की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित माओवादी संगठन उदंती एरिया कमेटी ने सुरक्षा बलों और ग्रामीणों को निशाना बनाने की नीयत से आईईडी सामग्री डम्प कर रखी है।सूचना पर रविवार सुबह पुलिस ने बीडीएस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सघन सर्च अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान तीन स्थानों पर जमीन में गड़े संदिग्ध डम्प मिले। खुदाई में चार प्रेशर कुकर बम, आईईडी बनाने का सामान, इलेक्ट्रिक वायर, बड़ी संख्या में फटाखे और राशन सामग्री बरामद की गई।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह बरामदगी नक्सलियों की साजिश को विफल करने के साथ ही सुरक्षा बलों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। गरियाबंद पुलिस ने इसे नक्सली गतिविधियों के विरुद्ध बड़ी उपलब्धि बताया है और इसी तरह के अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments