महिला क्रिकेट टीम के समर्थन में बिलासपुर में चला हस्ताक्षर अभियान,लोगों ने दी शुभकामनाएं, मुफ्त चाय-नाश्ते के साथ मनाया उत्साह

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी वूमेनस वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी थी, जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। इस ऐतिहासिक मुकाबले को लेकर सुबह से ही देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच और उम्मीदों का माहौल बना रहा। बिलासपुर में भी महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं देने और उनके शानदार प्रदर्शन पर गर्व जताने का अनोखा तरीका देखने को मिला।राजेंद्र नगर चौक में क्रिकेट प्रेमियों ने महिला टीम के सम्मान में हस्ताक्षर अभियान चलाया।

बड़ी संख्या में युवा, बच्चे, महिलाएं और वरिष्ठजन यहां पहुंचे और टीम इंडिया के समर्थन में अपना हस्ताक्षर कर शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही आयोजनकर्ताओं की ओर से लोगों को मुफ्त चाय और बिस्कुट का भी वितरण किया गया। स्थानीय लोगों का कहना था कि महिला क्रिकेटर्स ने अपने दमदार खेल और मजबूत इरादों से देश का नाम रोशन किया है, और हर भारतीय को उन पर गर्व है।लोगों ने अपने-अपने अंदाज में भारतीय टीम की जीत की दुआ की और मैच जीतकर ट्रॉफी देश लाने की कामना की। युवा क्रिकेट प्रेमियों ने कहा कि महिला टीम की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और महिलाओं के खेल को नए मुकाम पर ले जाएगी। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का उत्साह और टीम इंडिया के प्रति समर्थन का जोश दिखाई दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles