गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के लिए खेलों की सौगात रेलवे खेल संग ने शुरू किया ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर,बच्चों में दिखा उत्साह

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संग, बिलासपुर मंडल द्वारा हर साल की तरह इस बार भी ग्रीष्मकालीन खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में तैराकी, बैडमिंटन और स्केटिंग जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिसमें बच्चों से लेकर बड़े तक बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।शिविर में बच्चों का जोश देखने लायक है।

खेलों के साथ-साथ योगा का प्रशिक्षण भी पूरी तरह निःशुल्क दिया जा रहा है, ताकि बच्चों की शारीरिक और मानसिक सेहत दोनों मजबूत हो सके। रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ नॉन रेलवे परिवारों के लिए भी नाममात्र शुल्क निर्धारित किया गया है।

इस पूरे आयोजन की जानकारी देते हुए हेमन्त सिंह ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को मोबाइल जैसे उपकरणों से दूर रखने और उन्हें सक्रिय रखने का यह एक बेहतरीन जरिया है। बच्चों में खेलों के प्रति रुचि बढ़े, इसके लिए यह शिविर सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।

अभिभावक भी इस पहल से काफी खुश हैं और इसे बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बेहद जरूरी मानते हैं। खेल संग की यह पहल न सिर्फ हुनर को तराश रही है, बल्कि बच्चों को अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles