गर्मी में राहत, रेलवे स्टेशनों पर अब रेलनीर के साथ उपलब्ध होंगे अन्य ब्रांड के पानी बोतल…

गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच रेलवे यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अब रेलवे स्टेशनों पर सिर्फ रेलनीर ही नहीं, बल्कि किनले, अमरकंटक और शिवनाथ ब्रांड का पानी भी उपलब्ध होगा। यह निर्णय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेलनीर की आपूर्ति में आई कमी को देखते हुए लिया है, जिससे यात्रियों को अब पानी की किल्लत से राहत मिलेगी। अब तक रेलवे में केवल रेलनीर बेचने की बाध्यता थी, लेकिन बिलासपुर के सिरगिट्टी स्थित रेलनीर प्लांट के बंद होने के कारण रेलवे में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी। नागपुर से पानी की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन मांग के अनुसार पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। रेलनीर की कमी और यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने अब किनले, अमरकंटक और शिवनाथ ब्रांड की बोतलबंद पानी की बिक्री की अनुमति दे दी है। रेलवे ने इन ब्रांडों की बिक्री के लिए दो साल यानी 2027 तक की अनुमति दी है। खास बात यह है कि रेलनीर की तरह ही इन ब्रांडों के पानी की कीमत भी 15 रुपये तय की गई है, जिससे यात्रियों की जेब पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। जोन के सीपीआरओ सुस्कर विपुल विलासराव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमने किनले, अमरकंटक और शिवनाथ ब्रांड के पानी को बेचने की अनुमति दी है। इससे गर्मी के दौरान यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होगी। रेलनीर प्लांट दिसंबर 2024 से बंद पड़ा है। इसका कारण जलकर बकाया राशि है, जो करीब 13 करोड़ 40 लाख रुपये हो चुकी है।आइआरसीटीसी ने इस राशि का भुगतान न करने के कारण प्लांट को बंद कर दिया, जिससे रेलवे में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। अब यात्रियों को पानी की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। गर्मी के मौसम में बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए राहत देने वाला साबित होगा। रेलवे में भी बिकने वाले पानी की कीमत हालांकि ₹15 रखी गई है लेकिन यात्रियों की शिकायत है कि ₹20 से कम में कहीं भी यह बोतल उपलब्ध नहीं होती।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles