गुमशुदा: तालापारा निवासी कक्षा छठवीं की 12 वर्षीय छात्रा कल्पना तोंडे शनिवार दोपहर घर से अपने स्कूल मार्कशीट लेने जाने के नाम पर निकली थी, जो वापस नहीं लौटी।

तालापारा शीतला मंदिर गली नंबर 2 में रहने वाली कक्षा छठवीं की 12 वर्षीय छात्रा कल्पना तोंडे शनिवार दोपहर करीब 1:00 बजे घर से अपने स्कूल मार्कशीट लेने जाने के नाम पर निकली थी जो शाम होने पर भी वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। किशोरी के पिता रविदास तोंडे ने बताया कि उनकी बेटी करीब 5 फीट लंबी है जिसका रंग सांवला है और उसने काले रंग का टॉप, काले रंग की जींस और काले रंग का जैकेट पहना हुआ है। युवती के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी होने पर परिजनों या फिर संबंधित थाने में सूचना देने की बात की जा रही है। पुलिस गुम युवती की तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles