Homeहमर बिलासपुरलोकसभा चुनाव से पहले रविवार को ज्येष्ठ नागरिक संघ बिलासपुर की कार्यकारिणी...

लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को ज्येष्ठ नागरिक संघ बिलासपुर की कार्यकारिणी के लिए हुआ चुनाव, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने भाग लिया।

7 मई को लोकसभा चुनाव से पहले रविवार को ज्येष्ठ नागरिक संघ बिलासपुर की कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। जिसमें बुजुर्गों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। बृहस्पति बाजार के अनुभव भवन में हुए कार्यकारिणी के चुनाव में कुल 561 मतदाता है, जिसमें 60 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं ने भाग लिया। सुबह 8:30 से 2:30 तक चुनाव चला, जिसमें अध्यक्ष उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी के लिए बुजुर्गों ने मतदान किया। मतदान के बाद गठित कार्यकारिणी बुजुर्गों की विभिन्न समस्याओं के लिए प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखेगी। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाएगी, पेंशन की समस्या को लेकर आवाज बुलंद करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments