गुरुवार से श्री श्री सोलापुरी माता पूजा की शुरुआत हो गई। परंपरा अनुसार धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत राटा पूजा से की गई।खड़कपुर से आए पुजारी पार्थ सारथी ने प्रातः वॉयरलैस कॉलोनी निवासी टी वेंकट राव और लक्ष्मी के निवास पर पूजा अर्चना की, जहां से धूमल, डफली, ढोल ताशा के साथ शोभायात्रा निकाली गयी, जिसका आतिशबाजी से स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में काली नर्तक दल आकर्षण के कारण रहे।




रेलवे क्षेत्र का भ्रमण कर शोभायात्रा 12 खोली चौक स्थित नए पंडाल पहुंची, जहां विधि विधान के साथ काष्ठ पूजा करते हुए पोतराजू की स्थापना की गई। शुक्रवार की शाम मरिमाई माता मंदिर लोको खोली से सोलापुरी माता की शोभायात्रा निकलेगी जो रेलवे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल पहुंचेगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष वी रामाराव ने बताया कि सोलापुरी माता की पूजा अर्चना करने से गर्मी जनित रोगों से मुक्ति मिलती है और पूरे क्षेत्र के वातावरण में शीतलता आती है।





