लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से नामांकन के लिए रैली निकाली गई जो गोल बाजार, सदर बाजार नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।

गुरुवार को कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई। लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से नामांकन के लिए रैली निकाली गई जो गोल बाजार, सदर बाजार नेहरू चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी मौजूद रहे। इधर बिलासपुर लोकसभा से देवेंद्र यादव ने रैली की शक्ल में नामांकन दाखिल किया।

वहीं बिलासपुर लोकसभा से प्रत्याशी की मांग पूरा नहीं होने पर विष्णु यादव कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में निराशा की लहर है, कार्यकर्ताओं में जो जोश और उत्साह दिखाई देना था वह नदारत दिखा। ऐसा लग रहा था रैली मात्र औपचारिकता बनकर रह गई है। जानकार बताते हैं कि इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। अब देखना होगा कि इस नए समीकरण का असर आगामी चुनाव में जीत का सेहरा किसके सर बँधता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles