Homeहमर बिलासपुरगुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नवनिर्मित बॉयज बिल्डिंग से सीसीटीवी चोरी करने वाले...

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नवनिर्मित बॉयज बिल्डिंग से सीसीटीवी चोरी करने वाले चोर ‘परसदा निवासी सूरज साहू’ और खरीददार ‘अक्षय साहू’ को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया।

गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के नवनिर्मित बॉयज बिल्डिंग से सीसीटीवी चोरी करने वाले एक चोर और खरीददार को कोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनसे चोरी का कैमरा जब्त किया है।तेलीपारा मेडिकल कंपलेक्स निवासी विद्या चरण अग्रवाल की कम्पनी के द्वारा जिजीयू के नई बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम किया जा रहा था। बीते 9 अप्रैल को कंपनी का कर्मचारी सीसीटीवी कैमरे को एक कमरे को बंद कर कहीं चला गया था।

जब अगले दिन वह सुबह पहुंचा तो बॉयज हॉस्टल के दरवाजे के ऊपर का ग्लास टूटा मिला तो वही अंदर जाकर देखने पर वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। इसकी सूचना ठेकेदार ने तत्काल कोनी पुलिस को दी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस पर जांच करते हुए ग्राम भरनी परसदा निवासी सूरज साहू को संदेह के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ किया। जिसने गुनाह कुबूल करते हुए चोरी करना स्वीकार किया और उसने चोरी का कैमरा अक्षय साहू को बेचना बताया। कोनी पुलिस ने चोर और खरीददार से 1 लाख 50 हजार रुपए कीमती 11 नग सीसीटीवी कैमरा बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments